BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपनी मांगों को लेकर गंगेरुआ संकुल के अध्यापक अनिश्चित हड़ताल पर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 23, 2022

अपनी मांगों को लेकर गंगेरुआ संकुल के अध्यापक अनिश्चित हड़ताल पर...



रेवांचल टाईम्स:- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गंगेरुआ संकुल के अध्यापकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है अध्यापकों ने पुरानी पेंशन की मांग के साथ साथ,नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने,क्रमोन्नति, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य विभिन्न मांगों को दोहराया हैं।अध्यापकों ने बताया कि विगत 3से 4 वर्षो से लगातार अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखने पर भी मांग पूरी ना होने की स्थिति में पूरे प्रदेश में एक साथ हड़ताल आरंभ हुई हैं जिसके समर्थन में सभी अध्यापक साथी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आ गए है।अध्यापकों द्वारा बताया गया कि सरकार ने एनपीएस व्यवस्था लागू कर रखा है जो कि शेयर मार्केट पर आधारित व्यवस्था है जिसके कारण सेवानिवृत्त होने वाले अनेकों अध्यापकों को वेतन अनुसार पेंशन के नाम पर मात्र 800 से 1200 रुपये तक ही पेंशन दी जा रही हैं।मंहगाई के इस दौर में इतनी कम पेंशन से गैस सिलेंडर तक खरीद पाना असंभव लग रहा हैं जिसके कारण परिवार का भरण पोषण तक संभव नही हो रहा हैं।इसके अलावा  कुछ अध्यापक जिनका कोरोना महामारी में दिवंगत हो चुके हैं उनके परिवार के परिजन या बच्चे अनुकंपा नियुक्ति के लिये दर-दर भटक रहे हैं।अध्यापकों का कहना है कि जब नई पेंशन स्कीम इतनी ही लाभकारी है तो तीन-तीन, चार-चार पेंशन लेने वाले विधायकों, सांसदों को भी पुरानी पेंशन त्याग कर नई पेंशन स्कीम लेनी चाहिये।अध्यापकों ने सरकार को आगाह किया हैं कि उनकी समस्त मांगो के निराकरण न होने तक यह आंदोलन निरन्तर जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यरूप से तेजसिंह ठाकुर,टक्कन सिंह ठाकरे,आदसिंह बघेल,प्रताप पटले,हेमलता टेकाम,उषा साहू,खेमेश्वरी पटले,सावित्री हनवत,तीरन कटरे,संगीता कटरे, पी सी भलावी,दिनेश कुमार गड़पाल,एन आर राणा,संतोष ठाकुर,रितेश एडे,धुरवन्ता बोपचे,प्रवीण यादव,ममता गौतम, चन्द्रकला डहरवाल,अनिल कुमार एडे ,उर्मिला टेम्भरे, राजदीप भालेकर,आनंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अध्यापक उपस्थित थे।

 उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी राजदीप भालेकर द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment