मण्डला 22 सितम्बर 2022
1 अक्टूबर 2022 को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन
स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वृद्धजनों के लिए
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों
को निर्देशित किया है कि वृद्धजन
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को समुचित परामर्श, जांच एवं उपचार एवं रेफरल सुविधाएं प्रदान की जाये। वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर
के माध्यम से वृद्धजनों में होने वाली संचारी, असंचारी एवं अन्य बीमारियों के लक्षण, कारण, रोकथाम तथा उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की जाए।
वृद्धजन स्वास्थ्य शिविरों में आने वाले समस्त व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड एवं
हेल्थ आई.डी. बनाकर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाये। स्वास्थ्य
शिविरों में वृद्धजनों हेतु आर्थाेपेडिक, नेत्र रोग, स्त्री रोग,
मेडिसिन, सर्जरी, क्षय रोग,
नाक-कान-गला रोग, एवं डेन्टल
रोग विशेषज्ञ आदि उपलब्ध कराया जाये। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग
तथा अन्य संबंधित विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के माध्यम से
उनके विभाग द्वारा वृद्धजनों हेतु प्रदान की जा रही सुविधाओं को सुनिश्चित कराया
जाये।
विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किये जाने वाले वृद्धजन स्वास्थ्य
शिविरों हेतु नोडल अधिकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला
अस्पताल में आयोजित किये जाने वाले शिविरों हेतु नोडल अधिकारी जिले के सिविल सर्जन
सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक होंगे। नोडल अधिकारी द्वारा जिले के सामाजिक न्याय एवं
निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारी से समन्वय
स्थापित कर उनके विभाग द्वारा वृद्धजनों हेतु प्रदान की जा रही सुविधाओं को
हितग्राहियों को वृद्धजन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना जाये
तथा स्वास्थ्य शिविरों का शुभांरभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाना
सुनिश्चित करें।
जिला अस्पताल मंडला में 1, 3, 4, 6 एवं 7 अक्टूबर 2022 को पांच दिवसीय शिविर
आयोजत किया जाएगा। शिविर में समस्त प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, जांच, एवं उपचार, आवश्यकतानुसार रेफरल
सुविधाएं प्रदाय की जाएंगी। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में
जांच एवं उपचार आदि सेवाएं सुनिश्चित किये जाने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ
स्टाफ नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब
टेक्नीशियन एवं फार्मासिस्ट की भी उपस्थिति रहेगी। शिविर के आयोजन हेतु अन्य
आवश्यक व्यवस्था जैसे- पैरामेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता, डायग्नोस्टिक सर्विसेस, विशेषज्ञों की बैठक
व्यवस्था, जांच हेतु स्थान की व्यवस्था, पंजीयन कांउटर, ड्रग डिस्ट्रीब्युशन काडटर
इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य शिविर में
उपचार हेतु आए हितग्राहियों को उपचार हेतु आवश्यक डायग्नोस्टिक की समस्त सेवाएं
निःशुल्क प्रदाय की जाएगी तथा निःशुल्क औषधी वितरण की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर में
आए हितग्राहियों का आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत हेल्थ आईडी एवं पात्र
हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
वृद्धजनों के लिए तारीखवार
स्वास्थ्य शिविर
26 सितम्बर 2022 को बम्हनी एवं नैनपुर में, 27 को बीजाडांडी एवं नारायणगंज में, 28 को बिछिया
एवं मवई में,
29 को मोहगांव एवं घुघरी में तथा 30 सितम्बर 2022 को निवास में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया
जाएगा।
.png)
No comments:
Post a Comment