BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: भगवान भोलेनाथ को जरूर अर्पित करें यह एक चीज, हर मनोकामना होगी पूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 19, 2022

सोमवार के उपाय: भगवान भोलेनाथ को जरूर अर्पित करें यह एक चीज, हर मनोकामना होगी पूरी



हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 19 सितंबर को सोमवार का दिन है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित है. भगवान को देवो का देव महादेव भी कहा जाता है और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार यह एक ऐसे भगवान हैं जिनको प्रसन्न करना बेहद ही सरल है. सोमवार के दिन भगवान शिव (Somwar Fast) की कृपा पाने के लिए व्रत-उपवास किया जाता है. मान्यता है कि सोमवार को पूजा करते समय शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा जरूर चढ़ाना चाहिए. लेकिन इनके अलावा एक और महत्वपूर्ण चीज है जिसे शिवलिंग पर चढ़ाने से जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं शमी के पत्ते

आमतौर पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाया जाता है. लेकिन धर्म शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करने का भी विशेष महत्व है. कहा जाता है कि शिवलिंग पर पूजा करते समय यदि शमी के पत्ते अर्पित किए जाएं भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जातकों सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
सुख-शांति का प्रतीक है शमी का पौधा

शमी के पौधे को सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. लेकिन ध्यान रखें कि शमी का पौधे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाया जाता. बल्कि इसे बालकनी या घर के बाहर रखा जाता है.
शनिवार को करें शमी की पूजा

भगवान भोलेनाथ को शमी के पत्ते अर्पित करने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शमी के पौधे की पूजा शनिवार के दिन की जाती है. शनिवार की शाम को तुलसी की तरह ही इसमें भी घी का दीपक जलाया जाता है. इससे घर के भीतर मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां बाहर हो जाती हैं

No comments:

Post a Comment