खराब सड़क चलते आए दिन हो रही दुर्घटनाएं इस ओर एनएचएआई का किया ध्यानाकर्षण
दैनिक रेवांचल टाईम्स –भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी कोविन्द सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सिवनी एनएसयूआई के द्वारा वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो गड्ढे हुए है, उक्त सड़क की हालत इतनी खस्ता हो गई कि आम जनता को गड्ढों में सड़क ढूंढना पड़ रहा,राहगीरों के बचाव के लिए उक्त गड्ढों को चिन्हित किया गया,जिससे इन गड्ढों की वजह से कोई भी अप्रिय घटना ना हो और किसी भी परिवार को अपनो को खोना ना पड़े इसलिए एनएसयूआई के युवाओ द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम का एक उद्देश्य की जिले एवं प्रदेश में खस्ताहाल सड़को की हालत को जल्द सुधारा जाए। वही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सभी आम नागरिकों से अपील की हैं वह अपने अपने क्षेत्र में खराब सड़क का खुलकर विरोध करें और अपने हक की लड़ाई लड़ें इस मुहिम में एनएसयूआई आम नागरिकों के साथ खड़ी है, क्योंकि आपसे जो जगह जगह पर टोल टैक्स वसूला जाता है तो वो अच्छी सड़को और अच्छी व्यवस्थाओं के लिए ही लिया जाता है। इस मुहिम में धनंजय सिंह पूर्व प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश, युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ सिसोदिया, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष साजिद खान, शिवाय नाग, निलेश मेहरा, सतीश सनोडिया, शुभम झारिया,अनस खान, अभिजीत रोतिया, आयुष साहू, अनीश खान, शिवम बैन, नीलेश डेहरिया, शाहन खान, धर्मेद्र अहिरवार , अक्षय ठाकुर एवं और अन्य भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment