रेवांचल टाइम्स:मप्र में लगातार लोकायुक्त टीम की कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीधी जिले से सामने से आया है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने किसान से नामांतरण करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
सीधी जिले की चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम दुअरा के रहने वाले किसान धीरेंद्र सिंह ने नामांतरण करने के लिए कई बार आवेदन दिया था, लेकिन नामांतरण नहीं हो रहा था। जमीन के नामांतरण के एवज में पटवारी गोरखनाथ विश्वकर्मा 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर किसान धीरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त ने शिकायत की जांच करवाई। जिसमें शिकायत सही पाई गई।
लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को राजेश पाठक डीएसपी के मौजूदगी में आम के पेड़ के नीचे पटवारी गोरखनाथ विश्वकर्मा को किसान धीरेंद्र सिंह द्वारा दिए जा रहे रिश्वत के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद चुरहट के रेस्ट हाउस ले आई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लोकायुक्त 15 सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया है।


No comments:
Post a Comment