दैनिक रेवांचल टाइम्स - शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में हिंदी दिवस के अवसर पर "हिंदुस्तान की शान की है हिंदी" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। संगोष्ठी के प्रारंभ में प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी देश का भूत, भविष्य एवं वर्तमान भाषा का साक्षी रहा है। प्रत्येक देश की प्रगति, उन्नति व स्थिरता में भाषा मुख्य रही हैै। भारतीय जीवन भी इससे अछूता नही रहा है। भारतीय समाज पर जहा तक दृष्टि जाती है। वहां तक हिन्दी भाषा ने अपनी महत्वता सिद्ध की है। हिन्दी भाषा मुगल, अंग्रेजी आदि सभी कालों के संघर्ष की भाषा है। इन संघर्षों में भी हिन्दी भाषा खिलती गई है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ सियाशरण ज्योतिषी ने अपने विचार व्यक्त रखते हुए कहा कि भाषा किसी भी देश की संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुचानें का माध्यम है। हमारी मातृभाषा हिन्दी जो अन्य विदेशी भाषाओं से भिन्न है। इस अवसर पर उन्होंने अपने स्वरचित कविता " हिंदी आन-बान है, हिंदी दिलों जान है" सुनाई। हिंदी भाषा के विद्वान एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रोहणी प्रसाद शुक्ला ने हिन्दी को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया एवं उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे गौरवशाली गाथा को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने " दुनिया देश मे हिंदी भाषा का ही रहा मान " का कविता पाठ किया। रानी दुर्गावती महाविद्यालय मण्डला से विशिष्ट वक्ता के रूप में पधारे हिन्दी के सहायक प्राध्यापक डॉ नवीन टेकाम ने हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को शुद्ध हिंदी लिखने का संकल्प लेने को कहा।कबड्डी के अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कोच डॉ गुलबहार खान ने कहा कि हिंदी का विदेशों में भी मान है।संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय साहित्य मंच के प्रभारी राजकुमार सिंगौर द्वारा किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय स्टॉफ के डॉ शोभना पटेल,डॉ विजय मौर्य,डॉ घनश्याम झारिया,संदीप चौरसिया सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ नवीन हरदहा द्वारा व्यक्त किया गया।
Wednesday, September 14, 2022
अंजनिया महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment