BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला मुख्यालय से गावों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खस्ता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 19, 2022

जिला मुख्यालय से गावों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खस्ता






मंडला/बिछिया - मंडला जिले के बिछिया विकासखंड से जिला मुख्यालय डिंडोरी को जिला जोड़ने वाली स्टेट हाईवे बिछिया से डिंडोरी का मुख्य मार्ग बड़े- बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है. स्टेट हाईवे में बने गड्ढे अक्सर हादसों का सबब बनते नजर आ रहे हैं। इन गड्ढे पर आए दिन वाहन फस रहे हैं दो पहिया वाहन सवार आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं वाहन चलाना किसी खतरे से खेलने जैसा है। बिछिया से महज 8 से 10 किलो मीटर दूरी पर सबसे ज्यादा खराब है इस मार्ग से वीआईपी और जिला के प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना बहुत होता हैं पर सड़क के गड्ढे पर किसी का ध्यान नही है इसके करना सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है 

सड़क की खराब हालत होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन) के अधिकारी भी इस दिशा में उदासीन नजर आ रहे हैं. इसके कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है। 


विकासखंड बिछिया से जिला मुखायला डिंडोरी को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे बड़े बड़े गड्डो में तब्दील


वही मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत कभी खराब थी बारिश के बाद अब इन सड़कों की हालत और भी ज्यादा खस्ता हालत हैं प्रशासन बारिश के बाद इन सड़कों पर ध्यान नही दिया जिसके चलते सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे तब्दील हो गए हैं राहगीरों का कहना है कि आए दिन इन गड्ढों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई बार इन गड्ढों के कारण बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लोगों ने बताया की, इन सड़कों की मरम्मत के नाम पर मात्र लीपापोती होती रही है, लेकिन काफी समय से इन सड़को के मरम्मत नही हुई इसलिए इन सड़को की हालत जस के टस बनी हुई है एमपीआरडीसी के अधिकारियों की मांने तो सड़क का निर्माण 15 से 20 टन वजन के हिसाब से किया जाता है। लेकिन रेत, पत्थर के डंपर दोगुने से अधिक भार लेकर चलते हैं। एक-एक डंपर में 30-35 टन या उससे भी अधिक रेत,पत्थर होने के कारण रोड की यह हालत खस्ता बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment