BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम आदमी पार्टी लड़ेगी मंडला के पांचों निकाय चुनाव:पी.डी.खैरवार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 4, 2022

आम आदमी पार्टी लड़ेगी मंडला के पांचों निकाय चुनाव:पी.डी.खैरवार







दैनिक रेवांचल टाइम्स - पार्टी के संगठन मंत्री पंकज जायसवाल का 6 सितंबर को हो रहा है मंडला आगमन

मंडला

आम आदमी पार्टी मंडला जिले के पांचों नगरीय निकायों के सभी वार्डों में पार्षद प्रत्याशी तैयार कर रही है।

       आम आदमी पार्टी मंडला जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है,कि सितंबर में होने जा रहे तीनों नगरपंचायत और दोनों नगरपालिकाओं के सभी वार्डों में पार्षद के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है। पार्टी के नगर अध्यक्ष हितेंद्र सिंह पटैल और मुकेश कछवाहा  मंडला,पंकज सोनी नैनपुर,रवि शंकर बघेल बिछिया,नरेंद्र परस्ते निवास और दुर्गेश उइके बम्हनी नगर निकायों में संभावित प्रत्याशियों की पहचान कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।पी.डी.खैरवार ने आगे यह भी बताया है,कि चुनाव को लेकर 3 सितंबर को निवास,4 सितंबर को नैनपुर में संगठन के द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के शुभचिंतकों से अपील भी की गई  है,कि आम आदमी पार्टी के सरकार की दिल्ली और पंजाब विकास मॉडल के संदेश को लेकर जन-जन तक पहुंचाकर आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। चुनाव के कार्य के लिए मार्गदर्शन दौरा करने पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल जी का दौरा मंडला,बम्हनी और नैनपुर नगरों में 6 सितंबर को हो रहा है।दोपहर 12 बजे मंडला,2 बजे बम्हनी और 4 बजे नैनपुर में पार्टी कार्यकर्त्ताओं और संभावित उम्मीदवारों के साथ चर्चा करेंगे। जिसमें सभी कार्यकर्ता और संभावित पार्षद  उम्मीदवार सामिल होकर चर्चा में भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment