..
रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले में कई तरह की समस्याओं का भारी अंबार लगा हुआ है l इन समस्याओं के निराकरण के लिए शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नहीं दीया जा रहा है l गंदगी, बीमारी, बेरोजगारी और धांधली, निरक्षरता जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण करने में घोर लापरवाही बरती जा रही हैl सड़क, यातायात, रोजगार, कृषि, उद्यानिकी, वानकी शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत खराब हैl सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई हैl यही हाल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हैl सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की जांच पड़ताल सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों सहित नहीं की जा रही हैl ग्राम पंचायतों में कार्य तेजी के साथ युद्ध स्तर पर शुरू नहीं किए जा रहे हैंl इसी तरह नगरी क्षेत्रों में भी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैंl मिड डे मील के समूह को प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना अंतर्गत. प्रतिमाह राशि व राशन सामग्री नहीं दी जा रही है l इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्रों के समूह को सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिमाह राशन एवं राशि नहीं दी जा रही हैl शिशुपाल ना केंद्र की कार्यकर्ताओं को पिछड़ा भुगतान नहीं किया जा रहा हैl और केंद्रों को शुरू नहीं किया जा रहा हैl पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में पदस्थ नहीं किया जा रहा हैl शिक्षक मुख्यालय में नहीं रह रहे हैंl लगातार अप डाउन कर रहे हैं lऔर समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैंl समय से पहले स्कूल से भाग रहे हैंl बच्चों की संख्या स्कूलों में कम होने के बावजूद भी कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों को हटाया नहीं जा रहा है lजहां कम शिक्षक हैं वहां पर ऐसे स्कूल के शिक्षकों को पदस्थ नहीं किया जा रहा हैl
जल संरक्षण वृक्षारोपण के काम में घोर लापरवाही बरती जा रही हैl अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा हैl बैठक की जा रही जिसका कोई सही परिणाम नहीं निकल पा रहा हैl सरकारी तंत्र के अलावा जनप्रतिनिधि भी समस्याओं के निराकरण के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैंl सीएम हेल्पलाइन और जिला जनसुनवाई कार्यक्रम से समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा हैl कुल मिलाकर ढेर सारी समस्याओं का निराकरण करने में शासन प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधि विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं l
जन, अपेक्षा है मंडला जिले की सभी समस्याओं का निराकरण तेजी के साथ किया जावेl

No comments:
Post a Comment