BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल जीवन मिशन में घोर लापरवाही. स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्रामों में नहीं मिल रहा पानी, अधूरे पड़े काम बेहोशी में जवाबदार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 4, 2022

जल जीवन मिशन में घोर लापरवाही. स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्रामों में नहीं मिल रहा पानी, अधूरे पड़े काम बेहोशी में जवाबदार..



रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सभी तरह की सरकारी योजनाओं में घोर लापरवाही मनमानी धांधली चल रही हैl इस समय सबसे ज्यादा चर्चा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन की हो रही हैl इस योजना के अंतर्गत जहां-जहां जिन जिन ग्रामों में काम कराए गए हैं वहां पर काम पूरी तरह पूर्ण नहीं किए गए हैं lइसी तरह स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में भी मिशन अंतर्गत काम कराए गए हैं लेकिन लापरवाही की वजह से अभी तक काम पूर्ण नहीं हो पाए हैं lजिसकी वजह से सभी जगह पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही हैl बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत गुणवत्ता को ताक में रखकर काम कराया जा रहा है जो सभी काम अधूरे पड़े हुए हैंl इस विषय पर शासन प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है यह चर्चा का विषय बना हुआ हैl कितनी राशि कहां-कहां स्वीकृत हुई है और कितना खर्च किया गया हैl इसकी कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है lजना अपेक्षा है जल जीवन मिशन के सभी कार्यों की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल की जावे और व्यय की गई राशि का भौतिक सत्यापन कराकर लापरवाही मनमानी और धांधली करने वाले तमाम अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावे ऐसी चना अपेक्षा है.l

No comments:

Post a Comment