BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कागज में पूर्ण कार्यात्मक साक्षर हुआ मंडला, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ठंडे बस्ते में, हकीकत के धरातल में नहीं हो रहा क्रियान्वयन , - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 4, 2022

कागज में पूर्ण कार्यात्मक साक्षर हुआ मंडला, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ठंडे बस्ते में, हकीकत के धरातल में नहीं हो रहा क्रियान्वयन ,


रेवांचल टाईम्स - मंडला,मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले मैं साक्षरता  की योजनाओं में भारी धांधली लापरवाही मनमानी चल रही हैl निरक्षर को साक्षर नहीं किया जा रहा है बल्कि फर्जी तरीके से मंडला जिले को पूर्ण कार्यात्मक साक्षर प्रशासन द्वारा घोषित कर दिया गया हैl जबकि हकीकत इसके उलट हैl यह सभी को ज्ञात है कि आज भी इस जिले में निरक्षरता का कलंक नहीं मिल पाया हैl प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ज्ञान आलय कार्यक्रम एवं प्रथक से निरक्षरता से आजादी अभियान संचालित किया गया थाl जबकि इसी समय नवभारत साक्षर योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थीl जिसका क्रियान्वयन नहीं किया गया अलग से हटकर कार्यक्रम संचालित किए गए और यह सभी कार्यक्रम कागज में क्रियान्वित किए गए कागज में क्रियान्वयन होने की वजह से प्रशासन द्वारा  पूर्ण कार्यात्मक साक्षर घोषित कर दिया गयाl नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत सामाजिक चेतना केंद्रों को विकसित नहीं किया जा रहा है lसभी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैंl अक्षर साथियों 

का  पंजीयन भी पूरी तरह नहीं हो पाया हैl पढ़ाने लिखाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी जा रही हैl इसके अलावा  पढ़ाने की एवज में कोई राशि भी नहीं दिए जाने के लिए कहा जा रहा हैl कुल मिलाकर अक्षर साथियों का शोषण करने की पूरी योजना नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बना ली गई है l मानव श्रम व मानव अधिकारों का हनन इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा ऐसी पूरी संभावना दिखाई दे रही हैl जना अपेक्षा है अक्सर साथियों को पर्याप्त मानदेय दिया जाए एवं साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को जो विगत कई वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैंl इन्हें स्थाई रोजगार प्रदान कर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में काम करने का अवसर दिया जाए साथ में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का क्रियान्वयन हकीकत के धरातल में किया जावे और इस संबंध में जो भी लापरवाही तड़प रहा है उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावे.l पूर्ण कार्यात्मक साक्षर घोषित करने वाले तमाम अधिकारियों को जांच के दायरे में लाया जाए कि आखिरकार जिला कैसे पूर्ण कार्यात्मक साक्षर हो गया उच्च स्तरीय जांच की मांग नागरिकों ने की है।

No comments:

Post a Comment