BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया पुलिस ने अन्य जिलों की अवैध शराब तस्करी पर दो बड़ी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 17, 2022

बिछिया पुलिस ने अन्य जिलों की अवैध शराब तस्करी पर दो बड़ी कार्यवाही


दैनिक रेवांचल टाइम्स - आगामी नगर पालिका / परिषद चुनाव के मद्देनजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला द्वारा शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में श्रीमान एसडीपीओ बिछिया के निर्देशन पर थाना प्रभारी एस राम मरावी के हमराह उप निरीक्षक मानिक पटेल प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन , हेमंत शिव के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए बीते 25 दिनों के अंदर अन्य जिलों की शराब तस्करी की दो बड़ी खेप पकड़ कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई !

दिनांक 23/8/2022 को भड़ंग नाला पुलिया nh30 में आरोपी अन्जेलाल धुर्वे पिता साधु राम निवासी खुलवा के कब्जे से 54 लीटर प्लेन एवं अंग्रेजी शराब मय मोटरसाइकिल के जब्त की गई अपराध क्रमांक 285/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई !

दिनांक 16/9/22 को nh30 ग्राम सिझोरा में आरोपी शिव कुमार उर्फ गोलू नायक पिता टेंम सिंह निवासी पांडूतला थाना गढ़ी जिला बालाघाट के कब्जे से 300 पाव देसी प्लेन शराब मय मोटरसाइकिल के जब्त की गई अपराध क्रमांक 308/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु बिछिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है

 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एस राम मरावी, उप निरीक्षक मानिक पटले ,प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन, हेमंत शिव की अहम भूमिका रही

No comments:

Post a Comment