गुजरात के बड़ौदा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, शादी के करीब आठ साल बाद यहां एक महिला को पता चला कि उसका पति पुरुष नहीं बल्कि एक महिला हुआ करता था. उसने सर्जरी करवाकर अपना लिंक चेंज करवाया था.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बड़ौदा के गोत्री पुलिस स्टेशन में इस बारे में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. शीतल नाम की महिला ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है. महिला ने अपने पति विजय वर्धन पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है. महिला ने विजय वर्धन पर चीटिंग करने का भी आरोप लगाया था.
विजय वर्धन पहले लड़की था और उसका नाम विजयता हुआ करता था. शीतल ने पुलिस को बताया है कि नौ साल पहले एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए उसकी विजय वर्धन से मुलाकात हुई. शीतल के पहले पति की एक रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी. पहले पति की मौत के वक्त उसकी एक 14 साल की बेटी थी.
कुछ समय डेट करने के बाद शीतल और विजय वर्धन ने 2014 में शादी कर ली. इस शादी में परिवार वाले भी शामिल हुए. शादी के बाद वे दोनों कश्मीर हनीमून मनाने भी गए थे. शीतल ने बताया कि उसका पति शादीशुदा जिंदगी की चीजें नहीं करता था. वह उससे दूर भागने का बहाना ढूंढता रहा.

No comments:
Post a Comment