BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फूड सेफ्टी एंड स्‍टेर्डड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्‍न संस्‍थाओं का किया ऑडिट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 11, 2022

फूड सेफ्टी एंड स्‍टेर्डड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्‍न संस्‍थाओं का किया ऑडिट...




रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. के निर्देश पर डॉ0 राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मार्गदर्शन में स्‍वच्‍छ भोजन सही भोजन स्वस्थ जीवन के सूत्र वाक्य के साथ ईट राईट गुना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ‘’ईट राईट’’ गतिविधि अंतर्गत स्टेशन गुना एवं रूठियाई का प्री ऑडिट किया गया। जिसमें रेलवे अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ऑडिट एजेन्सी के लोग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त ईट राईट केम्पस गतिविधि के अंतर्गत जेपी कॉलेज राद्योगढ, गेल विजयपुर, एनएफएल विजयपुर का प्री ऑडिट FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्‍टेर्डड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ऑडिट एजेन्सी द्वारा किया गया। जिसमें संबधित संस्थान के अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ऑडिट एजेन्सी द्वारा निरीक्षण किया। साथ ही FSSAI की BHOG गतिविधि के अंतगर्त बोहरा मस्जिद गुना का प्री ऑडिट FSSAI की ऑडिट एजेन्सी द्वारा किया गया। उक्त सभी स्थलों पर कुछ कमियां पाई गई थीं, जिन्हें चिन्हित कर संबधित संस्थाओं को बताया गया एवं शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये गये। 07 दिवस बाद पुनः उक्त स्थानों का फाइनल ऑडिट किया जायेगा और FSSAI के मानकों के अनुरूप संस्थान द्वारा सुधार कर लिया जाता है, तो FSSAI की ऑडिट एजेन्सी द्वारा रिपोर्ट FSSAI को भेजी जायेगी। FSSAI द्वारा उक्त संस्थाओं को प्रमाणीकरण प्रदाय किये जाएंगे।

No comments:

Post a Comment