रेवांचल टाइम्स:आजकल लोगों को मोबाइल या स्मार्टफोन की इतनी लत हो गई है कि वह इसी में खोए रहते हैं। यहां तक की रात को देर तक भी मोबाइल पर बिताते हैं और इस चक्कर में उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। बता दें कि अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। र्प्याप्त नींद लेने से दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि र्प्याप्त नींद नहीं लेने से कई तरह की गंभीर समस्या हो सकती है। आपने नोटिस किया होगा कि जब रात को देर रात तक जागते हैं और नींद पूरी नहीं हो पाती तो सुबह उठने पर दिमाग ठीक से काम नहीं करता। दिन में सुस्ती बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी देर रात तक बिस्तर पर लेटे लेटे मोबाइल चलाते हैं और र्प्याप्त नींद नहीं लेते तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
स्लीप डिसऑर्डर
रात को कई लोग बिस्तर पर जब सोने जाते हैं तो वे मोबाइल चलाने लगते हैं। उस वक्त कमरे में ज्यादा रोशनी भी नहीं होती है। काफी देर ते वे बिस्तर पर लेटे लेटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, अपने ईमेल आदि चेक करते रहते हैं। इसकी वजह से उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। नींद पूरी न हो पाने से आपको स्लीप डिसऑर्डर भी हो सकता है। वहीं पर्याप्त नींद न ले पाने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है।
कमजोर याददाश्त
विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त नींद न ले पाने की वजह से आप दिन में समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही आपकी याददाश्त कमजोर होगी और आप अपने कार्यों पर ध्यान कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही नींद पूरी न होने से सुबह आपका मूड फ्रेश नहीं रहेगा।
स्ट्रेस लेवल
नींद की कमी शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। नींद पूरी न होने से लोगों में नींद संबंधी डिसऑर्डर विकसित हो सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है।यदि आप किसी भी प्रकार की नींद से संबंधित समस्याओं का अनुभव करते हैं, तो आपको तुरंत नींद से संबंधित डॉक्टरों के पास जाना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए जो वे आपको अच्छी नींद के लिए सुझाते हैं।
.png)
No comments:
Post a Comment