BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल जीवन मिशन में घोर लापरवाही आ रही है भ्रष्टाचार की भु... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 11, 2022

जल जीवन मिशन में घोर लापरवाही आ रही है भ्रष्टाचार की भु...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई है। इस योजना को मप्र के मण्डला जिले में पलीता लगाया जा रहा है। ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित हो चुके हैं अधिकांश ग्राम इस योजनांतर्गत शामिल हुए हैं, लेकिन कुछ ग्राम इस योजना से वंचित हो रहे हैं जिन ग्रामों से इस योजना में शामिल किया गया है वहां तेजी के साथ काम शुरू नहीं किये जा रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में तो समिति का बैंक खाता खोलने में लापरवाही बरती जा रही है और अधिकांश ग्राम पंचायतों में सारी औपचारिकता पूरी करने में लेटलतीफी की जा रही है। जनापेक्षा है सभी ग्रामों में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य शुरू किये जाये और जो इस मिशन के क्रियान्वयन मेें लापरवाही बरत रहे हैं उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए उन सभी ग्रामों को शामिल किया जाये जो जल जीवन मिशन अंतर्गत शामिल नहीं हो पाये हैं।

No comments:

Post a Comment