BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया महाविद्यालय में आयोजित हुआ चीता जागरूकता कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 17, 2022

अंजनिया महाविद्यालय में आयोजित हुआ चीता जागरूकता कार्यक्रम




 दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनिया शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मागदर्शन प्रकोष्ठ एवं अंजनिया जगमण्डल परिक्षेत्र के सौजन्य से चीता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विदित है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  मप्र के कूनो अभयारण्य में नामीबिया से आए चीतों को बाड़े में छोड़कर एक बार फिर देश में चीता युग की शुरुआत कर दी है। महाविद्यालय में आयोजित चीता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के  आई एफ एस अधिकारी राजेश खन्ना,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमति लतिका तिवारी उपाध्याय परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल रहे।  आई एफ एस अधिकारी श्री खन्ना भारत में चीता  के विलुप्त होने के कारण एवं  उसके पारिस्थितिकी तंत्र में आवश्यकता पर विस्तार से विद्यार्थियों को बतलाया। साथ ही कूनो पालपुर को चीता के लिए क्यों पर चर्चा की। श्रीमति लतिका तिवारी उपाध्याय परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल ने छात्र छात्राओ को जंगल में पाये जाने वाले चीता के बारे एवं गुणों को  विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने राजघरानों के चीता के शिकार  एवं जागरूकता की कमी ने भारत से चीता को विलुप्त कर दिया मध्यप्रदेश के जंगलो में पिछले 75 वर्षो से चीता प्रजाति विलुप्त हो गयी है। इसलिए उक्त जंगल में विदेश से लाकर चीता प्रजाति को छोडा जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि चीता 113 किलोमीटर प्रतिघण्टा की रफतार से दौड सकता है। वन विभाग ने इस अवसर पर चीता पर बना वृतचित्र विद्यार्थियों को दिखाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर पी बेलेंद्र डिप्टी रेंजर अंजनिया, अभिषेक शुक्ला वनरक्षक चगरिया परिसर,अभय तिवारी वनरक्षक अंजनिया के अलावा महाविद्यालय स्टॉफ के राजकुमार सिंगौर, डॉ विजय मौर्य,डॉ घनश्याम झारिया, डॉ गरिमा ठाकुर एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment