BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें - बी. चंद्रशेखर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कमिश्नर ने दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 21, 2022

स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें - बी. चंद्रशेखर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कमिश्नर ने दिए निर्देश

 




मण्डला 21 सितम्बर 2022

            जबलपुर संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने सभी जिलों की नियमित समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। आग एवं विद्युत से सुरक्षा के संबंध में चैकलिस्ट अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार सर्टिफिकेशन कराएं। कमिश्नर ने कहा कि जिन स्वास्थ्य केन्द्रों अथवा नर्सिंग होम्स  में आग एवं विद्युत से सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं हो रहा है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करें तथा समय-सीमा में सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

            कमिश्नर ने निर्देशित किया कि शालाओं की सतत् मॉनीटरिंग सुनिश्चित करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाएं। विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास करें। शिक्षकगण घर-घर संपर्क करते हुए कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। पाठ्यक्रम समय में पूर्ण करें। बी. चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानके तहत प्रत्येक घर का सर्वे सुनिश्चित करें। प्रत्येक परिवार का अभिलेख संधारित करें तथा शासन की योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें। सर्वे दल के पास विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र भी होने चाहिए। सर्वे के दौरान भी हितग्राहियों से दस्तावेजीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि परिवार संख्या का मिलान समग्र डेटा से करें। जिन परिवारों का समग्र नहीं है उनके समग्र आईडी बनवाने की कार्यवाही भी करें। संभाग आयुक्त ने जाति प्रमाण पत्र का कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत सत्यापन के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने आयुष्मान पंजीयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment