रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर ने एक साथ सेवानिवृत हुए 21 कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों में सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को एक साथ भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर ने शाल, श्रीफल प्रदान किया तथा पुष्पहार पहनाकर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल कमिशन नगरीय प्रशासन भोपाल श्रीमति रूचिका चौहान ने भी सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया। सामुहिक विदाई समारोह के पीछे कलेक्टर की मंशा है कि सभी कर्मचारियों को पेंशन के दिन ही स्वत्वों का भुगतान हो और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पडें।
कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय प्रक्रिया के तहत सभी को अपनी सेवा अवधि समाप्ति के बाद सेवानिवृत्त होना पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छी आदतें होती हैं। अच्छा करने की इच्छा होती हैं, किंतु वह समय अभाव के कारण नही कर पाते हैं। कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह बाकी जीवन काल में अपनी अच्छी आदतों के मुताबिक शेष कार्य पूरे करें और अपने परिवार के साथ सुखमय एवं आनंदमय जीवन व्यतीत करें। इस दौरान एडिशनल कमिशन नगरीय प्रशासन भोपाल श्रीमति रूचिका चौहान, अपर कलेक्टर आदित्य सिंह, अनुविभागीय अधिकारी अक्षय तेम्रवाल द्वारा भी सेवानिवृत कर्मचारियों के उज्जव भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आज जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत हुयी उनमें शिक्षा विभाग चांचौडा के बसंत कुमार माहेश्वरी, पशुपालन विभाग के गोविंद नारायण शर्मा, श्री महेश सिंह जाट, राशीद खान, सैयद ओशफ अख्तर एवं उद्यम सिंह प्रजापति, शिक्षा विभाग राघौगढ से हमीर सिंह राजपूत, शिक्षा विभाग गुना से श्री हरिओम ब्रहभट्ट, पीडब्लयूडी गुना से जगदीश प्रसाद शर्मा, पीएचई गुना से कमलेश, राकेश कुमार शर्मा एवं रामबाबू, कृष्ण कुमार भार्गव, शिक्षा विभाग आरोन से श्रीमति लता भार्गव, ईईआरईएस गुना से आरएस दिवाकर, शिक्षा विभाग गुना से रतन सिंह कुशवाह, श्रीरामदास सिंह गुर्जर एवं श्री रामशंकर ब्रहमभट्ट, शिक्षा विभाग आरोन से रमेश कुमार मेर, वन विभाग से सूरज सिंह चौहान, कलेक्ट्रेट कार्यालय से वीरेन्द्र कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।
रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर ने एक साथ सेवानिवृत हुए 21 कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई
कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों में सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को एक साथ भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर ने शाल, श्रीफल प्रदान किया तथा पुष्पहार पहनाकर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल कमिशन नगरीय प्रशासन भोपाल श्रीमति रूचिका चौहान ने भी सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया। सामुहिक विदाई समारोह के पीछे कलेक्टर की मंशा है कि सभी कर्मचारियों को पेंशन के दिन ही स्वत्वों का भुगतान हो और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पडें।
कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय प्रक्रिया के तहत सभी को अपनी सेवा अवधि समाप्ति के बाद सेवानिवृत्त होना पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छी आदतें होती हैं। अच्छा करने की इच्छा होती हैं, किंतु वह समय अभाव के कारण नही कर पाते हैं। कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह बाकी जीवन काल में अपनी अच्छी आदतों के मुताबिक शेष कार्य पूरे करें और अपने परिवार के साथ सुखमय एवं आनंदमय जीवन व्यतीत करें। इस दौरान एडिशनल कमिशन नगरीय प्रशासन भोपाल श्रीमति रूचिका चौहान, अपर कलेक्टर आदित्य सिंह, अनुविभागीय अधिकारी अक्षय तेम्रवाल द्वारा भी सेवानिवृत कर्मचारियों के उज्जव भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आज जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत हुयी उनमें शिक्षा विभाग चांचौडा के बसंत कुमार माहेश्वरी, पशुपालन विभाग के गोविंद नारायण शर्मा, श्री महेश सिंह जाट, राशीद खान, सैयद ओशफ अख्तर एवं उद्यम सिंह प्रजापति, शिक्षा विभाग राघौगढ से हमीर सिंह राजपूत, शिक्षा विभाग गुना से श्री हरिओम ब्रहभट्ट, पीडब्लयूडी गुना से जगदीश प्रसाद शर्मा, पीएचई गुना से कमलेश, राकेश कुमार शर्मा एवं रामबाबू, कृष्ण कुमार भार्गव, शिक्षा विभाग आरोन से श्रीमति लता भार्गव, ईईआरईएस गुना से आरएस दिवाकर, शिक्षा विभाग गुना से रतन सिंह कुशवाह, श्रीरामदास सिंह गुर्जर एवं श्री रामशंकर ब्रहमभट्ट, शिक्षा विभाग आरोन से रमेश कुमार मेर, वन विभाग से सूरज सिंह चौहान, कलेक्ट्रेट कार्यालय से वीरेन्द्र कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment