BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मनाया गया विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 1, 2022

प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मनाया गया विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस ...





रेवांचल टाईम्स - कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग बी.के. माथुर के मार्गदर्शन में विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस का समारोहपूर्वक किया गया आयोजन

छात्रावास अधीक्षकों द्वारा खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मनाया गया विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस 

शासन के निर्देशों के क्रम में कलेक्‍टर के निर्देशानुसार एवं सहायक संचालक पिछडा वर्ग कल्‍याण विभाग श्री बी.के. माथुर के मार्गदर्शन में आज 31 अगस्‍त को घुमंतु अर्द्ध घुमंतु दिवस का आयोजन छात्रावासों में किया गया। इसी क्रम में आज विमुक्त जाति कन्या छात्रावास गुना एवं विमुक्त जाति कन्या छात्रावास बमोरी विमुक्त जाति बेड़िया आश्रम मक्सूदनगढ़ एवं विमुक्त जाति बालक छात्रावास चांचौड़ा, विमुक्त जाति बालक आश्रम राघोगढ़ तथा विमुक्त जाति बालक छात्रावास एवं आरोन में छात्रावास दिवस उत्‍साहपूर्वक मनाया गया। छात्रावास अधीक्षक द्वारा खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रावासों में अधीक्षक द्वारा छात्रावास गुना में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं विमुक्त जाति कन्या छात्रावास गुना में अधीक्षक श्रीमती किरण रघुवंशी ने छात्राओं के बीच रहकर मनाया। छात्रावास अधीक्षक श्री सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं हेमलता इक्का द्वारा छात्र एवं छात्राओं में निबंध वाद-विवाद भाषण एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर विमुक्त घुमंतु, अर्ध घुमंतु दिवस धूमधाम से मनाया। विमुक्‍त घुम्‍मकड छात्रावास चांचौडा में अधीक्षक श्री सत्‍येंद्र शर्मा ने खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष छात्र-छात्राओं के मध्‍य विभिन्‍न प्रतियोगिता आयोजित कर समारोहपूर्वक विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस मनाया गया। विमुक्‍त बालक आश्रम राघौगढ में अधीक्षक श्री मुकेश शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्‍य प्रतियोगिता आयोजित कर विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस मनाया। विमुक्‍त घुम्‍मकड बेडिया आश्रम मक्‍सूदनगढ में श्रीमति ममता सक्‍सेना द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ तथा विमुक्त जाति बालक छात्रावास आरोन में श्री देवेन्‍द्र मीना एवं सावित्री राजपूत द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्‍य विभिन्‍न प्रतियोगिता आयोजित कर विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु दिवस मनाया। 

आज इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान अजय, द्वितीय स्‍थान सुल्‍तान बंजारा ने प्राप्‍त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान प्रहलाद बंजारा एवं द्वितीय स्‍थान ब्रजेंद्र बंजारा ने प्राप्‍त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान सोनू बंजारा एवं द्वितीय स्‍थान लाखन बंजारा ने प्राप्‍त किया। ऊंची कूंद प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान लाखन भील, द्वितीय स्‍थान बबलू भील ने प्राप्‍त किया। दो विशेष पुरूस्‍कार कक्षा 12 में 83 प्रतिशत श्रवण बंजारा एवं कक्षा 10वीं में 72 प्रतिशत लाने पर जितेंद्र बंजारा को दिये गये।

No comments:

Post a Comment