मण्डला 3 सितम्बर 2022
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि पेंशन कार्यालय मण्डला में लंबित पेंशन
प्रकरणों की जाँच तथा अनुमोदन हेतु 6 सितम्बर 2022 से 8 सितम्बर 2022 तक विशेष शिविर का आयोजन
किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध किया है कि लंबित पेंशन
प्रकरणों को शिविर में लाकर उनकी जाँच तथा अनुमोदन कराएं। समस्त जिलाधिकारी उनके
कार्यालय में अनुमोदन हेतु प्रकरण लंबित न होने की स्थिति में उक्त आशय का प्रमाण
पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

No comments:
Post a Comment