रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में जुआड़ी खेल रहे है स्थान बदल बदल कर जैसे ही मीडिया में शुर्खियो में आता है तो कुछ समय के लिए शान्ति कर दिया जाता है और जैसे ही मीडिया से ख़बरे कम हुई तो इन्हें फूल एनर्जी के साथ खेल जारी हो जाता है। और एक कहावत भी सत्य होती नजर आती है कि जब सईंया भये कोतवाल तो डर काहे का।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों जुआड़ियों का जमघट थाना बिछिया मे लगा हुआ है और जम कर चल रहा है, 52 पत्तों का खेल वही कुछ समय पहले ही इस जुआड़ियों की खबर रेवांचल टाईम्स ने प्रमुखता से उठाई थी जिसके कारण शायद पुलिस को थोड़ा शर्म आई होगी तो उन्होंने आनन फानन में मौके में जाकर जुआ बन्द कराया गया अव वह जुआ बिछिया ट्रांसफर हो गया और बिछिया,घुटास रोड के एक फार्म हॉउस मे बड़ा जुआ फड़ संचालित हो रहा है जिसमें लाखों, करोड़ों का दांव लगाते लोगों को देखा जा सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
थाना बिछिया मे चालू 52 पत्तों का खेल नैनपुर मन्ना अब बिछिया ट्रांसफर बिछिया, घुटास रोड के एक फार्म हॉउस मे रात्रि कालीन जुआ खेलने वालों का जमघट लगा रहता है। जुआ खेलने वाले खिलाड़ी सिवनी/ बालाघाट, सिवनी, छत्तीसगढ़ अन्य जगहों से भी पहुँच रहे हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिछिया के नाराज़ स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बिछिया नगर पालिका में आचार संहिता लगी हुई है उसके बाद भी जुआ संचालित हो रहा है लोगों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाए जिससे नगर का माहौल खराब ना हो। जुआ खेलने वालों के बीच आए दिन विवाद भी होता है किसी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है है अब देखना होगा पुलिस प्रशासन कब करेगी जुआ फड़ पर कार्यवाही।

No comments:
Post a Comment