BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले के 5 नगरीय निकायों में 76 हजार 549 मतदाता 84 वार्डों के लिए 125 मतदान केन्द्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 8, 2022

जिले के 5 नगरीय निकायों में 76 हजार 549 मतदाता 84 वार्डों के लिए 125 मतदान केन्द्र

 

 


मण्डला 8 सितम्बर 2022

            नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के अंतर्गत 27 सितम्बर 2022 को होने वाले मतदान में जिले के कुल 5 नगरीय निकायों में 76549 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 37603 पुरूष, 38941 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। 5 नगरीय निकायों के 84 वार्डों के लिए कुल 125 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

            इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मंडला के 24 वार्डों के लिए 55 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मंडला नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 38034 मतदाता हैं जिनमें 18540 पुरूष तथा 19494 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। नगर पालिका नैनपुर के 15 वार्डों के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नैनपुर नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 16148 मतदाता हैं जिनमें 8109 पुरूष तथा 8039 महिला सम्मिलित हैं। नगर परिषद निवास के 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। निवास नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 6453 मतदाता हैं जिनमें 3169 पुरूष, 3280 महिला तथा 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। नगर परिषद बिछिया के 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बिछिया नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 8282 मतदाता हैं जिनमें 4046 पुरूष तथा 4236 महिला सम्मिलित हैं। इसी प्रकार नगर परिषद बम्हनी बंजर के 15 वार्डों के लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बम्हनी बंजर नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 7632 मतदाता हैं जिनमें 3739 पुरूष, 3892 महिला तथा 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।

No comments:

Post a Comment