मण्डला 8 सितम्बर 2022
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मण्डला जिले की नगरीय निकायों की ईव्हीएम की प्रथम लेबल जांच हेतु
16 से 19 सितम्बर 2022 की तिथि निर्धारित की गई है। इस कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मनोज धुर्वे (मोबा. 9424341783) को नोडल अधिकारी एवं जिला संस्थागत वित्त अधिकारी आर. के. बांगडे (मोबा. 9425484895) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार प्रथम लेबल जांच के कार्य हेतु
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डला के छात्रावास क्रमांक-5 स्थित स्ट्रांग रूम से ईव्हीएम मशीनों को 12 सितम्बर से निकाल कर एफलसी कार्य हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के चिन्हित
कक्ष में ले जाया जाएगा जहाँ पर 16 सितम्बर से एफ.एल.सी.
कार्य प्रारंभ होगा। उक्त कार्य हेतु ईसीआईएल के 5 इंजीनियर जिले में उपस्थित होंगे। प्रथम लेबल जांच के पश्चात मशीनों का आवंटन
निकायवार किया जाकर उन्हें कमीशनिंग एवं मतदान कार्य के लिए संबंधित निकाय क्षेत्र
के रिटर्निग आफिसर को सौंपा जावेगा। प्रथम जांच के दौरान मोबाईल, फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश, पान-गुटखा आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

No comments:
Post a Comment