BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव 40 दिन बाद हार गए जिंदगी की जंग....जानें इनके बारे में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 21, 2022

सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव 40 दिन बाद हार गए जिंदगी की जंग....जानें इनके बारे में...



रेवांचल टाईम्स:लंबे समय से बीमार चल रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने आज एम्स में अंतिम सांस ली है. पिछले 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. डॉक्टरों की एक टीम द्वारा लगातार उनकी स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा था

राजू श्रीवास्तव की खास बातें... 
 राजू श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं और उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है, हालांकि इस बारे में काफी कम लोग जानते हैं।
- राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव एक कवि थे, जिन्हें लो बलई काका के नाम से जानते थे।
- राजू श्रीवास्तव बचपन से ही एक अच्छे मिमिक आर्टिस्ट रहे हैं, और उन्होंने कम उम्र में ही तय कर लिया था कि वो कॉमेडियन बनना चाहते हैं। राजू को कॉमेडी के साथ ही एक्टिंग का भी शौक है।
- राजू श्रीवास्तव ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब से बॉलीवुड डेब्यू किया था।


- अपनी बेतरीन कॉमेडी और परफेक्ट टाइमिंग्स के चलते एक वक्त पर राजू श्रीवास्तव भारत के सबसे अधिक कमाई वाले कॉमेडियन थे।
- राजू श्रीवास्तव ने शेखर सुमन के टीवी शो देख भाई देख (1994) में कैमियो भी किया था। - यही नहीं राजू श्रीवास्तव, मुकेश खन्ना के सुपरहीरो शो शक्तिमान में भी एक्टिंग कर चुके हैं।
- बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने कुछ हिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिस में बाजीगर, मैंने प्यार किया और मैं प्रेम की दीवानी हूं शामिल है।

No comments:

Post a Comment