Breaking

revanchal times new

पेट के लिए जरूर खाएं ये 2 दालें, छू नहीं पाएगी कब्ज और गैस की समस्या




रेवांचल टाईम्स :शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां पर दाल का सेवन नहीं किया जाता है. वरना हर घर में एक बार दाल जरूर बनती है. वहीं दाल के साथ चावल या गर्म गर्म रोटी बेहद ही जल्दी और आसानी से बनने वाली डिश ,है जिसे हर कोई पसंद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल के अंदर न जानें ऐसे कितने मिनरल्स होते हैं जो पेट को भी कई समस्याओं से बचा सकते हैं. जी हां, हमारे आसपास ऐसी 2 दालें मौजूद हैं, जिनके सेवन से पेट से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी दाल से पेट की समस्याएं दूर हो सकती है.

जोड़ें डाइट में ये 2 दालें

    मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है. वहीं डाइट में मूंग की दाल को जोड़ा जाए तो इससे पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती हैं. बता दें कि इस दाल को आसानी से पचाया जा सकता है. ऐसे में इसका सेवन दस्त या लूज मोशन के दौरान भी कर सकते हैं. बता दें कि मूंग की दाल के अंदर कैलोरी कम होती है वहीं इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, आयरन, जिंक, कॉपर, फास्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है. साथ ही कब्ज की समस्या से राहत जी पाई जा सकती है.

नोट – ऊपर बताई गई दाल मूंग की दाल, अरहर की दाल दोनों ही पेट के लिए उपयोगी हैं. ऐसे में व्यक्ति कब्ज और गैस को दूर करने के लिए इन दोनों दालों का सेवन कर सकता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new