दैनिक रेवांचल टाईम्स – क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) जबलपुर द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की महिला उम्मीादवारों के लिये अग्निवीर महिला सेना (जनरल ड्यूटी) की भर्ती रैली का आयोजन दिनांक 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक जबलपुर में किया जा रहा है।
इस हेतु ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 09 अगस्त 2022 से प्रारंभ हो चुका है। जो 07 सितम्बर 2022 को शाम 05 बजे तक खुला रहेगा। भर्ती रैली हेतु पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश-पत्र 03 अक्टूबर 2022 से 08 अक्टू्बर 2022 तक ई-मेल के माध्यम से भेजे जायेंगे तथा प्रवेश-पत्र में सूचित किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकृत बेवसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते है

No comments:
Post a Comment