BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 को मनाया जाएगा आत्महत्या निषेध दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 8, 2022

10 को मनाया जाएगा आत्महत्या निषेध दिवस

 



मण्डला 8 सितम्बर 2022

            10 सितंबर 2022 को विश्व आत्महत्या निषेध दिवस 2022 मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले में राज्य आनंद संस्थान के जिला संम्पर्क व्यक्ति आनंदम सहयोगी, मास्टर ट्रेनर डिस्ट्रिक प्रोग्राम लीडर एवं आनंद क्लब के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

            इस संबंध में सहायक आयुक्त सह नोडल अधिकारी आनंद विभाग ने बताया कि आत्महत्या निषेध दिवस के तहत कॉलेज, स्कूल में विद्यार्थियों के साथ विषय पर चर्चा, रेस तथा आत्महत्या रोकथाम को प्रदर्शित करने वाले स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गतिविधियों में सहभागिता के लिए आनंद संस्थान के डिप्लॉयएड, मास्टर ट्रेनर, आनंदम सहयोगी एवं आनन्दकों द्वारा कार्यक्रम के स्वरूप के आधार पर इनमें विद्यार्थी, गृहणी, व्यवसायी, वृद्ध, स्वैच्छिक संस्थाएं, युवा वर्ग, काउंसलर, समाजसेवी, मोटीवेशनल, स्पीकर्स, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी वर्ग को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment