जानकारी के मुताबिक इस सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी चंडीगढ़ के मौलीजागरां पुलिस थाने में है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी पहले दुकान में सामान देखता नजर आ रहा है। वहीं दुकान मालिक के बाहर जाते ही उसने काउंटर से सिगरेट के 2 पैकेट उठाकर जेब में डाल लिए। जब दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पुलिसकर्मी की करतूत पकड़ी गई। इसके बाद दुकानदार और पुलिसकर्मी में बहस भी हुई।
दुकानदार बोला- पुलिस वाले को हराम का खाने की आदत है
दुकानदार ने पुलिस कर्मी को कहा कि उसे हराम का खाने का आदत हो गई है। इसके बाद दुकानदार बाहर पड़े मिल्टन के पानी से हाथ धोता नजर आ रहा है। दुकानदार ने पुलिस कर्मी को कहा कि क्या वहां उसके पैसे पड़े थे, जो वह उठा रहा था। पुलिस कर्मी ने कहा कि उसे लगा उसकी सिगरेट होगी। दुकानदार ने पुलिसकर्मी को कहा कि उसने गिन कर वहां 10 डिब्बी सिगरेट रखी थी। इसके बाद पुलिसकर्मी कहता है कि अगर सिगरेट के पैसे लेने हैं, तो वह ले सकता है। दुकानदार ने कहा कि उसे पैसे नहीं चाहिए और वह 2-4 डिब्बियां चाहे और ले जाए।

No comments:
Post a Comment