BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP:बाढ़ में बहे तहसीलदार और पटवारी, 3 किलोमीटर दूर नदी के बीच मिला पटवारी का शव, तहसीलदार लापता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 17, 2022

MP:बाढ़ में बहे तहसीलदार और पटवारी, 3 किलोमीटर दूर नदी के बीच मिला पटवारी का शव, तहसीलदार लापता

 



रेवांचल टाइम्स :मध्यप्रदेश में भारी बारिश ने बाढ़ का खतरा और बढ़ा दिया है। नर्मदा, ताप्ती, शिप्रा, पार्वती, बेतवा और चंबल अपने शीर्ष उफान पर हैं। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया के तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर के पास पुलिया पार करते समय सिवान नदी की बाढ़ में बह गए। तहसीलदार के साथ नसरुल्लागंज में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक भी थे। पुल से करीब तीन किलोमीटर दूर छापरी खुर्द के पास पटवारी महेंद्र का शव नदी के बीच में मिला। अवंतिपुरा के पास नदी और डैम के बीच i20 कार फंसी हुई है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वही तहसीलदार नरेंद्र अभी तक लापता है।

वहीँ राजधानी भोपाल में दो दिन लगातार तेज बारिश के बाद आज मौसम साफ़ है। भोपाल से गुजरी कलियासोत नदी उफनाने से दामखेड़ा और मर्दाना टोला में 70 परिवार को स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। भोपाल के कलियासोत, केरवा और भदभदा डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के निशान से बस कुछ ही नीचे है। मंगलवार को नदी का लेवल 966 फीट तक पहुंच गया था। फिलहाल, नदी का जलस्तर घटकर 960 फीट तक आ गया है। सीहोर जिले के कोलार डैम के सभी 8 गेट खोले जा चुके हैं। कैचमेंट एरिया में भी बारिश होने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। खंडवा जिले में प्रशासन ने मोरटक्का पुल से आवागमन बंद कर दिया है।

लगातार बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर 10-12 फीट ऊपर है। ऐसे में जबलपुर के बरगी डैम के 13 गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। डैम में पानी की ज्यादा आवक होने से बुधवार दोपहर 2 बांध के 12 गेट और खोलने का निर्णय लिया गया है। डैम प्रबंधन 15 गेट की मदद से बांध से 4202 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ेगा। आपको बता दें कि, बुधवार सुबह 8 बजे तक डैम का वाटर लेवल 422.25 मीटर हो गया है।

No comments:

Post a Comment