दैनिक रेवांचल टाईम्स - इन दिनों प्रदेश की सरकार भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अथक प्रयास में लगी हुई है वहीं कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के कारनामे निरंतर सामने आ रहे हैं। जिसमें निरंतर भ्रष्टाचार हावी होती नजर आ रहा है ।इसी तर्ज में मामला सामने आया है जनपद पंचायत केवलारी की वर्तमानमुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ सुमन खातरकर जिनके ऊपर पूर्व से भी भ्रष्टाचार गमन ऐसे अनेक तरह के आरोप एवं ईओडब्ल्यू में मामला कायम है एवं जांच जारी है फिर भी मैडम धड़ल्ले से भ्रष्टाचार करने में बाज नहीं आ रही है। जिसके चलते ग्राम पंचायत के सचिव ने आरोप लगाते हुए एवं स्वीकार करते हुए यह बताया है कि ग्राम पंचायत जेवनारा (उगली) की आम सभा में सचिव पुनरसिंग उईके ने स्वीकार किया की उसने बबिता ताराम के पति संदीप ताराम की मृत्यु के पश्चात संबल योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए 10000/ रुपए की रिश्वत ले चुके है । और जब ग्रामीणों द्वारा पूछा गया कि किस कारण से पैसा लिया गया तो सचिव के द्वारा बोला गया की सीईओ मैडम केवलारी को दिया हूं, वो हर काम के लिए पैसा लेते है.....
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment