हिंदू धर्म में सोमवार से लेकर रविवार तक प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी-देवता को समर्पित है. उस दिन समर्पित देवता का पूजन करना अधिक फलदायी माना जाता है. (
Guruwar Ke Totke) हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 25 अगस्त को गुरुवार का दिन है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. मान्यता है कि गुरुवार को किए गए कुछ उपाय काफी हद तक आपकी समस्या का निवारण कर सकते हैं.गुरुवार के उपाय
- अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बार-बार काम होते-होते रूक जाता है तो गुरुवार के दिन किया गया एक विशेष उपाय आपकी किस्मत के ताले खोल सकता है. इसके लिए ध्यान रखें कि जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएं उससे पहले घर से निकलते वक्त रास्ते में किसी गाय को आटा व गुड़ खिला दें. यह उपाय करने से आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी.
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब है तो बुहस्पति यानि गुरुवार के दिन मंदिर में जाकर केसर व चने की दाल का दान करें. इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा. इसके अलावा गुरुवार के दिन माथे पर तिलक लगाने से भी बृहस्पति की स्थिति में काफी हद तक सुधार होता है.
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और उनको पीला रंग प्रिय है. इसलिए पूजा करने समय यदि आप पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. इसके लिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की भी पूजा अवश्य करें और इस दिन केले का सेवन न करें.
No comments:
Post a Comment