दैनिक रेवांचल टाईम्स - सांसद व विधायक निधि से स्वीकृत हुए सात लाख सेन समाज केवलारी के सतत प्रयास के बाद केन्द्रीय मंत्री व सांसद एवं केवलारी विधायक ने राशि स्वीकृत किया। सेन भवन निर्माण स्थल पर विधायक राकेश पाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक छिद्दीलाल श्रीवास सहित अन्य अतिथियों ने सेन महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप जलाकर विधिवत भूमिपूजन किया।
सेन समाज के नगर अध्यक्ष नरेश सेन ने बताया कि जैन मोहल्ला केवलारी में सेन समाज भवन के लिए निर्धारित स्थल केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने विधायक निधि से २ लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए भूमिपूजन किया। साथ ही समाज के कई सदस्यों ने स्वप्रेरणा से भवन निर्माण के लिए राशि एवं सामग्री प्रदान करने की घोषणा की है।
विधायक पाल ने भूमिपूजन के पश्चात सेन समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते कहा कि यह हर्ष का विषय है कि केवलारी नगर में सेन समाज का भवन निर्माण आरम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस भवन निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग के लिए प्रयास करेंगे । नगर के सेन समाज के मंगल भवन के भूमि पूजन जो कि वार्ड क्र 11 मेज़र ध्यानचंद में स्थित है।
इस सेन मंगल भवन की आधार शिला, विधायक महोदय ने 2 लाख रुपये की विधायक निधि प्रदान कर रखी। और आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम मे समाजिक कार्यकर्ता अशोक बंदेवर ने सकल समाज को एक जुट होकर इस मंगल कार्य को पुर्ण करने का आग्रह सभी सामाजिक बंधुओ से की। इस अवसर पर भाजपा के जिला सिवनी से राजेश त्रिवेदी , केवलारी जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीसिंह बघेल , केवलारी मण्डल के अध्यक्ष सचिन अवधिया, वार्ड 12 के पार्षद निरज रानू ठाकुर
सेन समाज के अध्यक्ष नरेश भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष रामदास बंदेवार बंदेवार,रामनंदन बंदेवार , संतोष बंदेवार, सुनील बंदेवार ,राधेश्याम बंदेवर, सुरेन्द्र छोटू साहू , विनोद बर्मन, रामसनेह बंदेवार ,राजेश श्रीवास,मुन्ना बंदेवार,उमेश बंदेवार, प्रताप बंदेवार ,लेखराम बंदेवार, शिवकुमार बंदेवार ,एवं समस्त जन प्रतिनिधी एवं समाजिक सेन समाज एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत मे अशोक बंदेवार ने माननीय विधायक सहित सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment