रेवांचल टाईम्स - मंडला नेशनल हाइवे तीस में 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर आने जाने वाले वाहनों को चैकिग के दौरान संभागीय परिवाहन के उड़नदस्ता ने तिरंगा अभियान लोगो झंडा भेंट किया गया।
वही भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अधि चलाया जा रहा है। इस अभियान म राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 मंडला जबलपुर मार्ग में संभागीय उड़नदस्ता आरटीओ जबलपुर द्वारा वाहन चालकों को रोक तिरंगा अभियान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को तिरंगा प्रदान किया जा रहा है। और अपने-अपने घरों एवं वाहनों में तिरंगा लगाने की अपील की है। इस दौरान संभागीय उड़नदस्ता आरटीओ जबलपुर से प्रभारी राजेन्द्र साहू, परिवहन उपनिरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन प्रधान आरक्षक आर डी अहिरवार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment