हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और दिन के अनुसार यदि उस देवता का पूजन किया जाए तो अधिक फलदायी माना जाता है. (Somwar ke totke) आज सोमवार का दिन है और यह भगवान शिव को समर्पित है. सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग प्रकार से पूजा-पाठ व व्रत-उपवास किया जाता है. मान्यता है कि भोलेनाथ अपने जातकों की अराधना से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं.
सोमवार का पूजन करते समय को आपको कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ताकि भगवान शिव की नाराजगी का सामना न करना पड़े. आइए जानते हैं सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें?
सोमवार के दिन न करें ये काम
- सोमवार के बाद भूलकर भी उत्तर और पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है और कहते हैं कि सोमवार के दिन इन दिशाओं में यात्रा की जाए तो कार्य में सफलता नहीं मिलती.
- सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन किसी जरूरतमंद को सफेद रंग के वस्त्र या दूध अवश्य दान करना चाहिए.
- मान्यता है कि सोमवार के दिन शक्कर का भी सेवन नहीं करना चाहिए.
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष है और चंद्रमा कष्ट दे रहा है तो उसे दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सोना चाहिए. फिर सुबह उठकर उसे पीपल के पेड़ में डाल देना चाहिए.
सोमवार के दिन इन कामों को करने से मिलेगा लाभ
- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने के बाद सिर पर भस्म लगानी चाहिए. इससे शिवजी का आशीर्वाद मिलता है.
- अगर आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो सोमवार का दिन इसके लिए बेहद ही शुभ माना गया है. इस दिन आप सोना, चांदी या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं.
- गृह निर्माण के लिए भी सोमवार का दिन अतिशुभ होता है.
- सोमवार के दिन आप दूध और घी का क्रय-विक्रय कर सकते हैं.
- इस दिन शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और शमी के पत्ते अर्पित करना शुभ होता है.
No comments:
Post a Comment