BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खेलों से हम ऊंचाईयों व सौपानों को कर सकते है प्राप्त: सिद्धार्थ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 31, 2022

खेलों से हम ऊंचाईयों व सौपानों को कर सकते है प्राप्त: सिद्धार्थ


दैनिक रेवांचल टाईम्स –  बालीबाल टीम के चयन में शामिल हुए सात स्कूल ग्रामीण व शहरी बच्चों में दिखा उत्साह

खेल कोई भी हो खराब नहीं होता, इससे सेहत के साथ साथ हमारे अंदर की बुराईयां दूर होती है और खेल के माध्यम से ऊंचाईयों के सौपानों को भी प्राप्त कर सकते है बालीबाल की सिवनी जिले से होने वाली टीम के चयन में लिए स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल ने आयोजन की जिम्मेदारी रायल इकोल को सौपी हम सब प्रयास करेंगे कि सभी मिलकर एक ऐसी टीम संभाग भेजे जो जिले का नाम रोशन कर सकें। उक्त उद्गार रायल इकोल शाला के चेयर मेन सिद्धार्थ मालू ने व्यक्त किये।

          इस अवसर पर शिक्षा विभाग की क्रीडा अधिकारी श्रीमति जस्सी थामस ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों ने इस आयोजन में उत्साह दिखाया है निश्चित ही हम जिस लक्ष्य को लेकर चल रहे है उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर भवि स्कूल घंसौर, महारानी लक्ष्मीबाई सिवनी, उदय पब्लिक सिवनी, उत्कृष्ट विद्यालय व बरघाट आईपीएस स्कूल की छात्र छात्राओं ने अपना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्री पटले, देवेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र वर्मा, अनिल राजपूत सहित अनेक लोग उपस्थित हुए आयोजन में खिलाडिय़ों का परिचय संजय सुनील मालू ने लिया।

No comments:

Post a Comment