दैनिक रेवांचल टाईम्स –प्रदेश शासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, उन्हें सशक्त करने तथा उनके बेहतर भविष्य की मंशा से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजन निश्चित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण वीरेश सिंह बघेल ने बताया कि 31 अगस्त 2022 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सिवनी में सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. के.सी. मेश्राम को आमंत्रित कर उनके हस्ते संजय वार्ड सिवनी निवासी 64 वर्षीय श्रीमती शीरी बेगम को व्हीलचेयर प्रदाय की गई। जिससे श्रीमती शीरी बेगम को उनके दैनिक जीवन में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी तथा वह बेहतर तरीके से जीवन यापन कर सकेंगी। व्हीलचेयर मिलने पर श्रीमती शीरी बेगम ने खुशी जाहिर कर शासन को धन्यवाद दिया। व्हीलचेयर प्रदाय करते समय कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष असलम खान के साथ कमेटी के साथी तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment