दैनिक रेवांचल टाईम्स - पुरा ममाला केवलारी सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में पालक शिक्षक संघ के गठन हेतु अभिभावकों की संस्था में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान पालक शिक्षा संघ उपाध्यक्ष शिव-प्रसाद बंदेवार द्वारा की गई। इस अवसर पर नवीन PTA गठन हेतु विगत PTA सदस्यगण एवं नवीन विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। विनीता बागरी एवं दयाराम गरासिया की उपस्थिति सराहनीय रही।
कक्षा ग्यारहवी में अध्ययनरत विद्यार्थियों की मेरिट सूची से पालको की सहमति एवं सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। जिसमें अध्यक्ष - प्रेमलाल सेन,उपाध्यक्ष - रानू कटरे,
सदस्य कार्यकारिणी मोतीराम हरदुवा, प्रभा पाठक ,राधे श्याम जंघेला, वर्षा श्रीवात्री ,विनीत दुबे, प्रीती तेकाम,
राय सिंग चौधरी , विनीता वंशकार, विमला नाग
रजनी इनवाती,
शंकर सिह सल्लाम,
अशोक बदेवार, राधिका चंदेल,श्रीमति सरीता बघेल, मुकेश तिवारी , को सर्व सम्मति से पालक शिक्षक संघ की कार्यकारणी सदस्य के रूप में चुना गया। संस्था के प्राचार्य लेखराम बछलिया द्वारा शाला में संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में प्रधान पाठक एस पी पटले द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उपप्रचार्य अशोक कुमार अवस्थी सहित शाला के पालकों एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment