BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केवलारी विधायक राकेश पाल सिहं ने किया पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 28, 2022

केवलारी विधायक राकेश पाल सिहं ने किया पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत.....





दैनिक रेवांचल टाईम्स  - कान्हीवाड़ा भारतीय जनता पार्टी मंडल कान्हीवाड़ा के अंतर्गत आने वाली 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच,पंच क्षेत्र के जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत सम्मान का एक कार्यक्रम  कान्हीवाड़ा मंडल मुख्यालय के उत्सव लान में केवलारी विधानसभा के विधायक श्री राकेश पाल सिंह द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में 28 पंचायतों से उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों पंच, सरपंच, जनपद जिला सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर  अंगवस्त्र श्रीफल भेंट कर किया गया।



कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों श्री टेकराम बरकड़े शेरसिंह उइके,मंतलाल यादव,सुरेन्द्र पटले ने भी उदबोधन देते हुए अपने कार्यक्षेत्र में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया जिस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक ने कहा की में हर समय आपके साथ आपके क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत हूँ और आपके कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़ा हूँ आप सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने अपने गांब की जनता जनार्दन की आशा आपेक्षा और विश्वास को सदेव बनाएं रखे उनकी ईमानदारी से सेवा करे मुझसे जो भी सहयोग बन सकेगा वह यथासंभव पूरा करूँगा।

No comments:

Post a Comment