रेवांचल टाईम्स - अमृत महोत्सव के तहत दिया घर घर तिरंगा का संदेश। जुन्नारदेव जहाँ आजादी के महोत्सव के तहत शहर भर के सभी सरकारी स्कूलों ने रैली के जरिए हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार किया।
उसी कड़ी में आज शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव ने महाविद्यालय प्राचार्य श्री वाय सी शर्मा की मुख्य उपस्थिति व डॉ प्रोफेसर अशोक टांडे कर डॉ रश्मि नागवंशी व महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसरो की मौजूदगी में महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एनसीसी के छात्र छात्राओं की बड़ी तादाद में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से रैली जुलूस की शक्ल में कतारबद्ध होती हुई शहर के प्रमुख चौक चौराहों का भ्रमण करती हुई महाविद्यालय पहुँची।
गौरतलब होवे की रिमझिम बारिश के उपरांत भी महाविद्यालय परिवार व महाविद्यालय के छात्र छात्राएं गगनभेदी भारत माता की जय वंदेमातरम व तिरंगा अभियान के उदघोष हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का बखूबी प्रचार प्रसार व उदघोष करते दिखे।

No comments:
Post a Comment