BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रदेश में फिर शुरू होगी बारिश… इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 25, 2022

प्रदेश में फिर शुरू होगी बारिश… इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान




रेवांचल टाईम्स:मध्यप्रदेश में बारिश के ब्रेक के बाद अगले 24 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी से एक नया सिस्टम होने जा रहा है। जिससे शुक्रवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इसका प्रभाव 31 अगस्त तक देखने को मिलेगा। वहीं, तापमान में उछाल बना हुआ है। खासतौर पर पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई।
कहां-कितनी बारिश हुई ?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर, भोपाल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर, सागर, नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। चुरहट में 11, माडा में 8, सरई में 7, चंदिया में 6 सेमी. पानी गिरा है।
मौसम विभाग का अलर्ट !

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसके साथ ही रीवा संभाग, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

शहडोल, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागों व बालाघाट, जबलपुर, कटनी तथा सागर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (26 अगस्त) को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने जा रहा है। जिसके प्रभाव से अगस्त अंत तक बारिश का सिलासिला जारी रहेगा। 26 अगस्त से पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्सों में बारिश होगी। वहीं, 27 से 31 अगस्त के बीच भोपाल-नर्मदापुरम में तेज बारिश और इंदौर-उज्जैन संभाग में रिमझिम बारिश होगी। ग्वालियर में 29 अगस्त को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 31 अगस्त तक ग्वालियर, भिंड, मुरैना व दतिया में भारी बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन, स्थानीय प्रभाव से गरज-चमक का गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में असर देखने को मिलेगा।



No comments:

Post a Comment