BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : लिपिक को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, योजना का लाभ दिलाने के एवज में मांगे थे 1 लाख - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 25, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई : लिपिक को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, योजना का लाभ दिलाने के एवज में मांगे थे 1 लाख



रेवांचल टाइम्स:मप्र के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने भू-अर्जन के लिपिक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय की भू-अर्जन शाखा में पदस्थ लिपिक रवींद्र घोसी ने पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने के एवज में ग्रामीण से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
एक लाख की मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के बेलवार गांव निवासी हरीलाल शाह से भू-अर्जन के लिपिक रवींद्र घोसी ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त में गई थी। अपने शिकायती आवेदन में फरियादी ने कहा था कि पुनर्वास योजना की फाइल भुगतान के लिए भेजने के एवज में कर्मचारी द्वारा मुझसे 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। कई माह से मैं अपने काम के लिए भटक रहा था। लेकिन, कर्मचारी बिना पैसे लिए काम करने को तैयार ही नहीं था।

आवेदक के शिकायत की लोकायुक्त द्वारा जांच की गई। शिकायती आवेदन सही पाए जानें पर लोकायुक्त द्वारा सुनियोजित तरीके से सिंगरौली स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त ने पीड़ित को गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ बाबू के पास 20 हजार देकर भेजा। आवेदक ने जैसे ही बाबू को 20 हजार रुपए घूस दिया, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त रीवा की टीम में कलेक्ट्रेट में कार्रवाई करने के बाद आरोपी रविंद्र घोसी को बैढ़न स्थित सर्किट हाउस ले जाकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment