मण्डला 14 अगस्त 2022
14 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुई।
कलेक्टर ने दौड़ में शामिल हुए लोगों को ’हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसपी यशपाल सिंह
राजपूत, एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी, समाजसेवी,
जनप्रतिनिधि, रोटरी क्लब के सदस्य, व्यापारी संघों के सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment