BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रविवार के उपाय: बंद किस्मत के ताले खोलने हैं तो बिना देर किए आज जरूर अपनाएं ये उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 28, 2022

रविवार के उपाय: बंद किस्मत के ताले खोलने हैं तो बिना देर किए आज जरूर अपनाएं ये उपाय



रेवांचल टाईम्स :हिंदू धर्म में हर महीने व्रत-त्योहार और उपवास आते रहते हैं. प्रत्येक त्योहार और दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है. इसी प्रकार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी (Raviwar ke Totke) देवी-देवता को समर्पित है और उस देवता की पूजा करने से मनाचाहा फल प्राप्त होता है. आज रविवार का दिन है और आज के दिन भगवान सूर्यदेव का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि सूर्यदेव यदि प्रसन्न हो जाएं तो जातक के जीवल के जीवन (Raviwar ke din kare ye kam) में हमेशा रोशनी बनी रहती है और अंधकार खत्म हो जाता है. रविवार के दिन किए गए कुछ उपाय आपकी किस्मत का ताला खोल सकते हैं.
रविवार के दिन अपनाएं ये उपायज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उस व्यक्ति को रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक हर दिन उगते सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. लेकिन रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करना अधिक फलदायी होता है. क्योंकि रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है और इस दिन सूर्यदेवता को जल अवश्य चढ़ाना चाहिए. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जातक को आशीर्वाद देती हैं.
अगर आप रोजाना सूर्यदेव को जल नहीं चढ़ा पाते तो रविवार के दिन सुबह उन्हें जल जरूर अर्पित करें. इसके साथ ही नियमित रूप से आदित्य हृदय स्रोत का पाठ भी अवश्य करना चाहिए.
घर में बनाएं लंगर वाली दाल प्रसाद

No comments:

Post a Comment