BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही की छात्रा को मारी टक्कर, मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 1, 2022

ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही की छात्रा को मारी टक्कर, मौत




ग्रामीण ट्रैक्टर मालिक को घटनास्थल पर बुलाने सड़क पर शव रखकर रहे प्रदर्शन रामपायली थाना के कोथुरना गांव घटना

रेवांचल टाईम्स,बालाघाट। रामपायली थाना के ग्राम कोथुरना में सोमवार को सुबह 10 बजे स्कूल जा रही एक साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलवाने की मांग को लेकर साढ़े 10 बजे से सड़क पर शव व दोनों ओर लकड़ी रखकर मार्ग बंद करके प्रदर्शन शुरु कर दिया है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार को काजल बिसेन रोज की तरह स्कूल जा रही थी।तभी खैरी से डोके ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छात्रा को टक्कर मार दी।प्रदर्शनकारियाें का कहना है कि जब तक मौके पर ट्रैक्टर मालिक नहीं आ जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

तीन थाना की पुलिस मौके पर 

ग्राम कोथुरना निवासी काजल पिता संजय बिसेन 16 वर्ष कक्षा 11वीं की छात्रा थी।वह रोज की तरह रामपायली स्कूल जाने निकली थी।साइकिल से गांव के नवनिर्वाचित सरपंच के मकान पहुंची थी कि खैरी से डोके ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी।घटना जानकारी मिलने पर वारासिवनी, रामपायली व खैरलांजी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।पुलिस ने वाहन को हिरासत में ले लिया है।

इनका कहना

ग्राम कोथुरना में ट्रैक्टर की टक्कर से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की बात को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर रामपायली, खैरलांजी व वारासिवनी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

कैलाश सोलंकी, थाना प्रभारी वारासिवनी।

No comments:

Post a Comment