BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बंदूक लाठी डंडे के दम पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह बिछिया पुलिस के हत्थे चढ़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 23, 2022

बंदूक लाठी डंडे के दम पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह बिछिया पुलिस के हत्थे चढ़ा




रेवांचल टाईम्स - नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को बनाते थे अपना शिकार..

     थाना बिछिया अपराध क्रमांक 212/22 धारा 384, 34 ताहि,25आम्रस एक्ट

नाम आरोपी 1. मोहित शिवहरे उर्फ मोहित राय पिता राजकुमार उम्र 22 साल निवासी जैन मंदिर के पीछे हनुमान जी वार्ड मंडला

2.प्रवीण उर्फ शुभांशु नायडू पिता के गोविंदराव उम्र 22 साल निवासी मधुरम स्वीट्स के पास थाना मंडला

3 तुषार उर्फ सेंकी श्रीधर पिता ईश्वर प्रसाद श्रीधर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 1 नैनपुर

4.अमन यादव पिता रंज्जन यादव उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 1 नैनपुर जिला मंडला

घटना का विवरण दिनांक 13 /06/ 2022 प्रार्थी सोनू जाट के द्वारा थाना पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जब यह ग्राम थोढा बिछिया में अपने ट्रक क्रमांNL 01 AA 9294 को खड़ा किया था उसी समय कुछ लोग अर्टिका वाहन क्रमांक एमपी 21 सीए 8821 से आए और इसके ट्रक से डीजल निकालने लगे उनमें से  कुछ लोग उसके पास आए और ट्रक में लाठी डंडा  और कट्टे जैसी वस्तु से मारपीट करने लगे जब मैंने जोर जोर से चिल्लाया तो यह लोग डीजल लेकर अर्टिका वाहन से फरार हो गए जिसकी रिपोर्ट पर थाना बिछिया में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध किया गया

          

 मामले में घटना दिनांक से ही पुलिस आरोपियों की व चोरी संपत्ति की तलाश लगातार कर रही थी आरोपी लगातार पुलिस से लुका छुपी कर रहे थे डीजल चोरी की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला द्वारा थाना प्रभारी बिछिया को उक्त अपराध में आरोपीयो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे जिस तारतम्त्य में श्रीमान एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बिछिया एस राम मरावी अपने साथ प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन ,हेमंत शिव को लेकर जबलपुर मंडला नैनपुर तरफ रवाना हुए मामले में पतासाजी करते हुए अथक प्रयास बाद बस स्टैंड मंडला मे  आरोपियों की घेराबंदी की गई आरोपियों के कब्जे से वाहन अर्टीका डीजल केन डंडा लोहे की रॉड पेचकस लोहे का बका जप्त किया गया बाद आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया ।

संपूर्ण मामले में थाना प्रभारी एस राम मरावी प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन आरक्षक हेमंत शिव व थाना बिछिया के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment