BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एन.एस.यू.आई. ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 23, 2022

एन.एस.यू.आई. ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला...





रेवांचल टाईम्स - शहर एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष समर्थ मैद ने बताया कि आज फब्बारा चैक में शहर एन.एस.यू.आई. के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया । उन्होनें बताया कि महाविद्यालय में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव एवं  छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी में लगातार हो रही अनियमितता की शिकायत बार-बार करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर इससे आक्रोषित छात्रों द्वारा आज स्थानीय फब्बारा चैक में उच्च शिक्षा मंत्री हाय-हाय एवं महाविद्यालय प्रशासन के विरूद्ध नारे लगाते हुये उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया । एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव नहीं कराये गये हैं और उच्च शिक्षा मंत्री एवं भाजपा नेताओं द्वारा कोरोना का हवाला दिया जा रहा है, जब विधानसभा और नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न हो सकते हैं तो छात्रों के हित मेें छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं  कहीं न कहीं शिवराज सरकार छात्रों का नेतृत्व दबाने की कोशिश कर रही है और वहीं छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी अनियमितता का अड्डा बन चुकी है, जहाॅ छात्रों की कोई सुनवायी नहीं होती । छात्रों के द्वारा समस्या लेकर जाने पर यूनिवर्सिटी का तानाशाही रवैया रहता है । श्री ठाकुर ने बताया कि हाल ही में रिजल्ट में भी भारी गड़बड़ी छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलना, स्पोर्ट्स के छात्रों को न तो किट दी गई न ही प्रमाण पत्र दिये गये । यदि इसी तरह से चलता रहा है तो जिले भर के समस्त महाविद्यालयों में तालाबंदी कर यूनिवर्सिटी एवं उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा । जिसकी समस्त जबावदारी शासन एवं प्रशासन की होगी । इस अवसर पर प्रबल सक्सेना, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, विश्वेन्द्र सिंह बैस, मोनू ठाकुर, निहाल सक्सेना, शहर एन.एस.यूू.आई. अध्यक्ष, समर्थ मैद, कार्तिक चैधरी, अनुराग डेहरिया, नितिन डेहरिया, एम.डी. भाई,, इमरान अली, शाहरूख हुसैन, सोहन यदुंवंशी, गगन ठाकुर, मिन्टू प्रजापति, जैद रजा, अर्पित तिवारी, पियूष शर्मा, राहुल डेहरिया, अनिकेत यदुवंशी, बनवारी यदुवंशी, हर्षित साहू, कृष्णा पनपालिया, कैफ खान, प्रवीण कहार, राहुल कहार, शिवकुमार कहार, अंकुश लखेरा, जित्तू भाई सहित र्सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment