रेवांचल टाइम्स -9 अगस्त 2022 दिवस मंगलवार 'मवई 'मंडला जिले का दूरस्थ वनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सभी मूलनिवासी बच्चे बूढ़े युवा और विद्यार्थियों ने आदिवासी /मूल निवासी दिवस को जोर-शोर से मनाने के लिए अपनी उपस्थिति दी ।सभी मूलनिवासी धोती कुर्ता और पीले गमछे और पीली पगड़ी के साथ महिलाओं ने भी सफेद और पीली साड़ी पहने हुए अपने पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए । 1
आज तकरीबन 10:00 बजे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी और सहयोग से लगभग 1 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई ।डीजे और सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों में खुशी से लोगों को झूमते और थिरकते देखा गया |रैली वापस होने के पश्चात (आईसीडीएस )एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप बड़ादेव के स्थान पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए |कार्यक्रम में मूलनिवासी संस्कृति के करमा नृत्य सैला के अतिरिक्त मूलनिवासी संस्कृति पर विशेष उद्बोधन भी प्रस्तुत किए गए |


No comments:
Post a Comment