BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर पालिका ने दलसागर टापू में लगाया तिरंगे से बना गुब्बारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 9, 2022

नगर पालिका ने दलसागर टापू में लगाया तिरंगे से बना गुब्बारा



रेवांचल टाईम्स –आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक व्यक्तियों की सहभागिता के लिए जिला प्रशासन के प्रयास लगातार जारी है सिवनी जिलें में हर घर तिरंगा  अभियान जनभियान का रूप ले रहा है नागरिकगण 13 से 15 अगस्त 2022 तक बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़कर अपने घरों प्रतिष्ठानों में झंडा फहराने का प्रण ले रहे हैं इसी कड़ी में नगर पालिका सिवनी सीएमओ सुश्री पूजा बुनकर के निर्देशन में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है आज दिनांक 9 अगस्त 2022 को उपयंत्री सुरेन्द्र राहंगडाले एवं नपा कर्मचारी बसंत चौहान के द्वारा  नगर के दलसागर तालाब में आसमान में उडता हुआ  तिरंगा से बना गुब्बारा लगाया गया जो नागरिकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है इसी क्रम में नपा कर्मचारी वार्ड में घर घर जाकर हर घर   तिरंगा अभियान की जानकारी देकर उन्हें भी सहभागिता करने के लिये प्रौत्साहित कर रहे है हर घर तिरंगा अभियान में अधिकतम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं नगर पालिका द्वारा प्रचार वाहन में विभिन्न देशभक्ति गीतों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है नपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सेल्फी विथ तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है

No comments:

Post a Comment