रेवांचल टाईम्स: मध्य प्रदेश में परिजन जिसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे वो रेलवे क्वार्टर में सोता हुआ मिला। इससे परिजनों के अलावा पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई। यह मामला जबलपुर-ब्यौहारी रेल खंड के बीच छैतहनी स्टेशन का है। अब पुलिस के सामने एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर उन्हें रेलवे ट्रैक पर किसका शव मिला था जिसे परिजनों को सौंपा गया था।
दरअसल, 34 साल के ज्ञानेंद्र पांडे ब्यौहारी रेल खंड में एक रेलवे गैंगमैन है। रविवार को ब्यौहारी से थोड़ी दूरी पर छैतहनी गांव के पास एक शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और चूंकि पास का जीआरपी स्टेशन बहुत दूर था, इसलिए स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया। रेलवे कर्मचारियों ने शव की पहचान अपने साथी पांडे के रूप में की और कुछ ने परिवार को फोन पर उसके मौत की सूचना दी।
ब्यौहारी थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बुधवार को कहा, 'पांडे के बड़े भाई देवेंद्र पहुंचे और उन्होंने भी मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र के रूप में की। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।' सोनी ने कहा कि चूंकि उसके साथियों और भाई ने उसकी 'पहचान' की थी, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस के पास अब रेलवे ट्रैक पर मिले शव की कोई जानकारी नहीं है।

No comments:
Post a Comment